देवास रोड स्थित अल्पाइन और उज्जैन फार्मास्यूटिकल कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा 🇮🇳
देवास रोड स्थित अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और उज्जैन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी सत्यनारायण जायसवाल, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत जोशी, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिराज प्रजापति और निदेशक राजेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। झंडा वंदन के पश्चात वहां उपस्थित सभी प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने एक स्वर में सामूहिक राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के माहौल के बीच एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।
#UjjainNews #IndependenceDay2026 #AlpineInstitute #UjjainEducation #siti24ujjain