शाहजहांपुर: मुख्य विकास अधिकारी (CDO) उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बाल गृह (बालक/शिशु), नवादा इंदेपुर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर और पिपरौल के राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) गृह का जायजा लिया।