छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी में वार्ड आरक्षण के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई
छोटी सादड़ी। नगर पालिका के 25 वार्डों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय होने के बाद शहर की चुनावी सियासत में हलचल तेज हो गई है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही संभावित पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने राजनीतिक समीकरणों पर मंथन शुरू कर दिया है। नगर पालिका के वार्ड 1 को सामान्य, वार्ड 2 को अनुसूचित जाति खुला, वार्ड 3 सामान्य, वार्ड 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार