पटना ग्रामीण: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की आज यानी कि रविवार को पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि के मौके पर पाटलिपुत्र पार्क में अटल बिहारी वाजपेई की आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।