ब्यौहारी: सन्नौसी बंधा में डूबा 14 वर्षीय बालक, दोस्तों ने डरकर नहीं दी सूचना
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सन्नौसी बंधा में नहाने गए 14 वर्षीय आशिक पटेल की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के मुताबिक आशिक गहरे पानी में डूबने लगा तो वे डरकर घर लौट गए और किसी को सूचना नहीं दी। मंगलवार सुबह पुलिस व एसडीआरईएफ ने शव बरामद किया। परिजनों ने संदेह जताते हुए जांच की मांग की। वीडीओ मंगलवार शाम 5 बजे सामने आया है