🚩 अहमदाबाद रसोइया मित्र मंडल पैदल संघ बाड़मेर से रामदेवरा रवाना 🚩
बाड़मेर से अहमदाबाद रसोइया मित्र मंडल पैदल संघ आज रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। राजपुरोहित छात्रावास से भाजपा नेता भूरसिंह लंगेरा ने भगवा झंडा दिखाकर संघ को रवाना किया।
संघ मोतीसिंह राजपुरोहित एवं गजेसिंह राजपूत के नेतृत्व में रवाना हुआ। इस पैदल यात्रा में 75 श्रद्धालु शामिल हैं, जो करीब 7 दिनों में पैदल रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेवजी के दर्शन करेंगे।
इस दौरान रामसिंह भंवरिया एडवोकेट, रुगसिंह लंगेरा, जगदीश जी अगोरिया, झुंझारसिंह एवं नारायणसिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
🚩 बाबा रामदेवजी की जय!
🙏 सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो।
Barmer, Barmer | Aug 8, 2026