मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में भाजपा नेता विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि त्रिपाठी ने परिजनों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया
#देवरिया। मारपीट में घायल अमित शर्मा की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को शर्मा ढाबा के पास पुरानी रंजिश को लेकर रामशरण सिंह और उनके मित्र अमित शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मौत हो गई थी।
मामले में पुलिस ने राजन कन्नौजिया, भीम यादव उर्फ नीरज यादव और सतीश यादव , विपुल उर्फ संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता डब्लू मणि त्रिपाठी मृतक अमित शर्मा के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हत्यारों को सजा दिलाने के लिए वह हर स्तर पर पैरवी करेंगे और परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करेंगे।
#deoria
Deoria, Deoria | Aug 24, 2026