देवेंद्रनगर: सतना-देवेंद्रनगर के बीच जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा गया टाइम टेबल प्रस्ताव
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। सतना से देवेंद्रनगर तक नई 8 कोच की मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।