ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई ने मय पुलिस बल के कोतवाली ललितपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त
पुलिस अधीक्षक ,संजीव कुमार बाजपेई द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर के साथ मय पुलिस बल के कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।पैदल गश्त के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चौका बाग से कैलगुवां चौराहा पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई।