कोंच: शीतलगढ़ गांव में भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट, एक पक्ष ने पहले ही की थी शिकायत
Konch, Gaya | Aug 7, 2026 आंती थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलगढ़ में खेत में रोपनी को लेकर हुए भूमि विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला शुक्रवार को सामने आया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने आंती थाना में लिखित आवेदन देकर 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में शीतलगढ़ निवासी रूबी कुमारी पति सुजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह घर पर थीं।