गुरुग्राम: मानेसर के वार्ड 19 में 6 करोड़ का आधुनिक मॉडल पार्क जल्द विकसित होगा
वार्ड 19 के सिकंदरपुर गांव में 4 एकड़ में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों से सजा पार्क बनेगा, जिसमें झील, ओपन एयर थिएटर, जिम और सोलर ट्री जैसी सुविधाएं होंगी। पार्क का सीधा लाभ सेक्टर 82 से 85 के निवासियों को मिलेगा।