🚨 फायर यूनिट गोपेश्वर की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुआ यातायात 🚨
वैरांगना मंडल रोड पर मार्ग के बीचों-बीच एक विशालकाय पेड़ गिरने के कारण लंबा जाम लगने की सूचना मिली।
फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम बिना किसी देरी के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए वुडन कटिंग मशीन की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया और मार्ग को साफ किया।
फायर टीम की इस त्वरित कार्रवाई से बाधित सड़क मार्ग को सभी वाहनों के लिए पुनः पूर्णतः खोलकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
हर परिस्थिति में आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर! 🚒🛡️
#uttarakhandfireservice #UttarakhandPolice #fireservice #FireFighters #chamoli