मुज़फ्फरनगर: पवन हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, घर में घुसकर बरसाई थी गोलियां, 12 साल बाद चार दोषियों को फांसी
पवन हत्याकांड में अदालत ने 12 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। जनपद शामली के भभीसा गांव में 14 जुलाई 2014 को हमलावरों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका भाई घायल हुआ था। मामले में दोषी रामवीर, राजीव उर्फ छोटू, राहुल उर्फ बोसी और हरेंद्र कुमार को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई।