देवघर में डांडिया महोत्सव की धूम, मां दुर्गा की भक्ति में झूमीं महिलाएं और युवतियां।
देवघर: –शारदीय नवरात्रि को लेकर बाबा नगरी देवघर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में कल्याणी दुर्गा पूजा समिति की ओर से म्यांमार के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर की तर्ज पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है। वहीं, नवरात्रि की पंचमी तिथि पर बरनवाल सेवा सदन परिसर में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मां दुर्गा के भक्तिमय भजनों और पारंपरिक संगीत की धुन पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे डांडिया की थाप पर देर तक झूमते और थिरकते नजर आए। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आयोजन को लेकर कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश बरनवाल, सचिव सुधांशु बरनवाल ,डांडिया महोत्सव के संयोजक आशीष बरनवाल, सर्वोत्तम बरनवाल ने बताया कि समाज की महिलाओं द्वारा डांडिया का यह पारंपरिक उत्सव वर्षों से लगातार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पूजा उत्सव के दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी, विजयादशमी एवं लक्खी पूजा के अवसर पर समिति की ओर से व्यापक स्तर पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
कल्याणी दुर्गा पूजा समिति का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा और महिला सहभागिता को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। 🙏 जय माता दी! 🌺
#Deoghar #DurgaPuja #NavratriSpecial #DandiyaNight #SanatanDharma