बदायूं: हजरऊ गांव के जंगल में युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Aug 15, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के हजरऊ गांव का रहने वाला 21 वर्षीय जीशान पुत्र नत्थू अपने घर से चला गया और गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल में जीशान ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खोजते हुए जंंगल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जीशान के शव को नीचे उतार कर शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।