गोरखपुर: गोरखपुर में 2 घंटे की बारिश ने व्यवस्थाओं की खोली पोल, सड़के बनी तालाब, पानी में गाड़ी धकेलते दिखे लोग
गोरखपुर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई।करीब दो घंटे की बारिश से शहर की कई सड़कें तालाब बन गईं। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई।कई लोगों की बाइक बीच पानी में बंद हो गई।इसके बाद उन्हें पानी में उतरकर बाइक धकेलनी पड़ी।बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल रही हैं।