मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से कुंडेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा
मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बमराना से सोमवार सुबह करीब 9 बजे श्रद्धालुओं ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित कुंडेश्वर धाम के लिए कांवड़यात्रा शुरू की। यात्रा में दर्जनों कांवड़िए शामिल हुए। कांवड़िए करीब 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर कुंडेश्वर धाम पहुंचेंगे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।