नगर नौसा: नगमा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से किशोर घायल
नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगमा गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा लाया गया। घायल की पहचान नगमा गांव निवासी गुड्डू के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस ई-रिक्शा से हिलसा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगमा गांव के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया