शाहपुरा: भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आयोजित, स्वर्ण जयंती वर्ष मनाने की रूपरेखा तय की गई
भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को श्रीराम सुपर बाजार, उदयभान गेट शाहपुरा में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान तथा स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।