मल्लावां में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, फल-मिठाई और पानी का किया वितरण
हरदोई। मल्लावां में सावन के पवित्र महीने के अवसर पर बाबा सोनासीनाथ मंदिर परिसर के गेट पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पंडाल लगाकर कांवड़ियों के लिए फल, मिठाई और पानी की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने कांवड़ लेकर मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी सेवा की।
पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने कहा कि सावन का महीना अत्यंत पवित्र है और यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। सावन में भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद भक्तों पर बना रहे, यही कामना है।
इस अवसर पर रामचंद्र पटेल, शावेन्द्र यादव, अभिषेक पटेल, अनिल पटेल, सीताराम वर्मा, संजय पटेल, प्रशांत पटेल, शाहबाज खान, सौरभ वर्मा, ओसामा इराकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 18, 2026