राजगढ़: राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर तिरंगा रैली निकाली गई
Rajgarh, Churu | Aug 14, 2026 राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ (चूरू) में हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान के अंतर्गत एवं प्राचार्य जगबीर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम के गायन के साथ हुई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ छगनदान चारण सहायक आचार्य ने विचार रखे।