पुष्पराजगढ़: बसनिहा के बरटोला में चाचा ने टांगी से भतीजे की बेरहमी से हत्या की
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसनिहा के बरटोला में बुधवार दोपहर 3 बजे जमीनी विवाद को लेकर चाचा दलसिंह मरावी ने अपने भतीजे प्रमोद सिंह की कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए हत्या करदी। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकड़े मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।