कोंडागांव: कोण्डागांव में ‘साइबर जागृति अभियान’ का शुभारंभ, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का विशेष जागरूकता अभियान
साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक एवं सुरक्षित बनाने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जाएगा। कोण्डागांव में विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की लिंक एवं क्यूआर कोड जारी कर शुभारंभ किया।