केशकाल: बुलेट पर सवार एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में गुरुवार को निकली 45 किमी तिरंगा बाइक यात्रा में केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक बुलेट पर सवार होकर शामिल हुईं। हाथ में तिरंगा लेकर उन्होंने राष्ट्रप्रेम के साथ महिलाओं के आत्मविश्वास और समान भागीदारी का संदेश दिया। यात्रा में उनकी सहभागिता लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।