परसिया: पैजनवाडा कोंट्राढाना में नदी में बहकर वृद्धा की मौत, शव घटामाली नदी से छिंदा पेंच नदी में मिला
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पैजनवाडा कोंट्राढाना में वृद्धा नदी में बह गई। नदी में बही महिला का शव बुधवार को छिंदा में पेंच नदी में पाया गया। छिंदा रावनवाडा शिवपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने शव निकलवाकर तीन बजे परासिया में पोस्टमार्टम कराया। पैजनवाडा के कोंट्राढाना से घटामाली नदी बहती है। यहां साठ साल की वृद्धा सोनी बाई कवरेती नौ अगस्त को