राशमि: सावन के दूसरे सोमवार पर राशमी स्थित झाड़ेश्वर महादेव में पूजा, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक, उमड़ी आस्था की भीड़
सावन माह के दूसरे सोमवार को कस्बे के अरावली तलहटी पर स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे।श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाए। मंदिर के पुजारी राकेश गिरी गोस्वामी ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पंचामृत स्नान के बाद महाआरती की गई। व्रत रखने