कोईलवर: नीट में 561वीं रैंक लाने वाले कुल्हड़िया गांव निवासी कुश का पंचायत में हुआ स्वागत
प्रखंड के कुल्हड़िया गांव निवासी छात्र कुश कुमार ने नीट परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर 561वीं रैंक प्राप्त की है। कुश की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।कुश की सफलता पर सोमवार को दोपहर करीब 2:00 पंचायत की ओर से स्वागत किया गया। कुल्हड़ियां पंचायत के मुखिया विनय प्रताप सिंह ने कुश को मिठाई खिलाकर सम्मानित कि