"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे खड़े डंफर ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक घायल*
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।स्थानीय क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 326.9 किमी के करीब गुरुवार तड़के सुबह दो ट्रेलर आपस में टकरा गए ।मिली जानकारी के बाबत बिहार के कोईलवर से बालू लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रहे ट्रेलर का पीछला टायर खराब होने के कारण वह एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा था।इस दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार धक्का मार दिया।पिछला ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।वही इस हादसे में चालक के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।टक्कर के बाद अगला ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे की तरफ लटक गया ।फिलहाल संबंधी विभाग दोनों क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाने का काम में जुटी हुई।