रामनगर: बरियारपुर गांव में 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रामनगर थाना के बरियारपुर गांव में देशराज पुत्र रघुवर दयाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद देशराज अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार की सुबह परिजनों ने देखा देशराज तख्त के नीचे गिरे पड़े थे। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।