सोरांव: मऊ आइमा इलाके के शिवपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव समीप शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बांका जलालपुर मार्ग पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।