सोमवार को नर्मदापुरम के सेठानी घाट स्थित विंध्याचल शेड में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 37वें वर्ष में भगवान पार्थिवेश्वर महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक, भस्म आरती और महाआरती का आयोजन हुआ। सुबह से ही विंध्याचल शेड हर-हर महादेव के जयकारों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा।