फतेेहपुर: बाराबंकी में नशे में युवक को कोबरा ने 3 बार डसा, फिर भी नहीं छोड़ा, मारकर मुंह से काटने की कोशिश
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में एक युवक पड़ोसी के घर निकले कोबरा सांप को पकड़ने लगा। बताया गया कि सांप ने युवक को तीन बार डसा, लेकिन इसके बावजूद युवक ने उसे नहीं छोड़ा। वह सांप को हाथ में लपेटे रहा और गुस्से में कहता रहा—“इतनी हिम्मत कि ये मुझे डसेगा!”