Rampur न्यूज़ : मां के सुहाग को बेटे ने गोलियों से दिनदहाड़े भून दिया! सौतेले पिता का हत्यारा बेटा!
#RampurMurderCase #RampurBreakingNews #RampurPolice #RampurNavjotSinghMurder
------------------------
मां की दूसरी शादी से नाराज सौतेला बेटा? कारोबारी नवजोत सिंह हत्याकांड में 2 गिरफ्तार!
उत्तर प्रदेश के रामपुर में कारोबारी नवजोत सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को मिलकखानम थाना क्षेत्र में पीपलीवन जंगल के पास नहल बैराज के नजदीक से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रे रंग की ऑल्टो कार बरामद करने की बात कही है।
रामपुर में कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नवजोत सिंह ने फरवरी 2026 में आरोपी अवदीप की मां कमलजीत कौर से दूसरी शादी की थी। पुलिस के अनुसार, इसकी जानकारी होने के बाद से ही अवदीप नाराज था। वह पहले भी यहां आना चाहता था, लेकिन आ नहीं सका।
शादी के आठ माह बाद भारत आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। मां की दूसरी शादी से नाराज होकर अवदीप सिंह ने अपने सौतेले पिता नवजोत सिंह की हत्या की साजिश रची।
Kichha, Udham Singh Nagar | Oct 14, 2026