कुनकुरी: कुनकुरी में 31 साल से रह रहे परिवार के मकान पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप
कुनकुरी के पुराने नगर पंचायत परिसर में 31 वर्षों से किराए पर रह रहे एक परिवार के मकान पर बुलडोजर चलाने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि वे लंबे समय से नगर पंचायत को किराया, बिजली और पानी का टैक्स नियमित रूप से देते आ रहे थे। इसके बावजूद गुरुवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। परिजनों का कहना है कि कार्रव