महागामा: बोआरीजोर के पास स्कॉर्पियो-बाइक की भीषण टक्कर, 3 बाइक सवार गंभीर घायल
मेहरमा प्रखंड के घोरीचक -बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर के नजदीक स्कॉर्पियो और बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने घटना में शामिल स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है।