तिर्वा: टीडियापुर गांव के पास चलती सीएनजी बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
Tirwa, Kannauj | Aug 8, 2026 तिर्वा। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टिडियापुर गांव के पास शनिवार को चलती सीएनजी बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया