भटवाड़ी: विधायक सुरेश सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, जनता से की बातचीत
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने भटवाड़ी के विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामसभाओं का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनता का कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।