रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान संदिग्धों पर शिकंजा, हथियार और 400 किलो से ज्यादा कड़ा जब्त
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। करीब 15 दिनों तक चले गणेश उत्सव के दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संदिग्धों और आदतन अपराधियों पर भी लगातार नजर रखी। पुलिस के मुताबिक, विसर्जन झांकी के दौरान 22 से ज्यादा चाकू, 4 कैंची और पंच सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए, जिनके संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने करीब 400 किलो यानी लगभग 6 हजार से ज्यादा कड़ा भी बरामद किया। इसके अलावा शराब की छोटी बोतलों के साथ कई लोगों को पकड़ा गया और 50 से ज्यादा व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मोबाइल चोरी और पॉकेटमारी में संलिप्त कुछ आरोपियों को भी पकड़ा गया, जबकि चेकिंग के दौरान 15 से ज्यादा चोरी के वाहन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष 74 झांकियों में 5 लाख से ज्या