बहराइच: विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित हूई। इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।