#विश्वनाथ घाट, उमातोमुनी में लगभग 70 हाथियों के झुंड के कारण सुरक्षा का अनुरोध स्थानीय जनता
कुछ दिनो से विश्वनाथ घाट के उमातोमुनी क्षेत्र में लगभग 70 हाथियों का झुंड रुका हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इतने बड़े झुंड के कारण स्थानीय लोगों के जीवन और संपत्ति को खतरा है। हाथी कभी भी रिहायशी इलाके में घुस सकते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना है।
जनता का अनुरोध है कि तुरंत वन विभाग की टीम भेजकर हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की व्यवस्था की जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
#highlight