बिछिया: घोंट-चंगरिया में विधायक नारायण सिंह पट्टा ने पंचायत भवनों का लोकार्पण किया
विकासखंड बिछिया के ग्राम पंचायत घोंट और चंगरिया में आज 16 अगस्त दिन रविवार को ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली। रविवार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने दोनों ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। नए पंचायत भवन मिलने से अब ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।