भादरा: पांच माह की गर्भवती महिला घर से लापता, साथ में 17 हजार रुपए भी ले गई
श्योराटाडा गांव से पांच माह की गर्भवती महिला 21 सितंबर को घर से लापता हो गई। पति के अनुसार वह करीब 17 हजार रुपए भी साथ ले गई। बस स्टैंड पर उसे भादरा जाने वाली बस में बैठने की जानकारी मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।