खरगोन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा पदयात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे कुंदा नदी किनारे किला क्षेत्र से शुरू हुई। इसमें दिव्यांगों सहित 600 से अधिक लोग शामिल हुए। विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने ध्वजारोहण कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हए देशप्रेम के नारे लगाए।