शुजालपुर: किशोनी से निकली बाबा जटाशंकर महादेव की भव्य कावड़ यात्रा
सावन माह के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के नेतृत्व में बाबा जटाशंकर महादेव के जलाभिषेक के लिए भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कावड़ लेकर भाग लिया। ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। ग्राम परिक्रमा के बाद कावड़ या