बांधवगढ़: उमरिया की पुरानी RTO कॉलोनी में आधा नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी की
शहर के विकटगंज स्थित पुरानी RTO कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस वक्त बदमाश चोरी कर रहे थे, उस दौरान घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे। बदमाशों ने परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और बेखौफ होकर मकान में चोरी किए है।