मेरठ: मेरठ में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, गाड़ी छोड़ बाइक पर तिरंगा आगे-आगे चले सीओ संग्राम सिंह, पीछे चला पुलिस का काफिला
Meerut, Meerut | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस से पहले मेरठ में पुलिसकर्मी भी देशभक्ति के रंग में नजर आए। शुक्रवार को पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बाइक और वाहनों पर सवार पुलिसकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। बता दे यात्रा में गाड़ी छोड़ बाइक पर तिरंगा लेकर आगे-आगे सीओ संग्राम सिंह चले