गुण्डरदेही: टेलीकॉम एजेंट ने एक नाम पर कई SIM एक्टिवेट कर की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
थाना सनौद पुलिस ने दुर्ग के रोशन लाल देवांगन को धर दबोचा जो ग्राहकों के आधार कार्ड और बायोमेट्रिक का उपयोग कर एक ही व्यक्ति के नाम पर चार SIM कार्ड एक्टिवेट कर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।