रॉबर्ट्सगंज: बभनी के करकछी गांव में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में एसपी ने एक एसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित किया
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक के साथ कथित अमानवीय व्यवहार के मामले में मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक और हेड कांस्टेबल मो. सलीम को निलंबित किया गया है। बता दें किपुलिस ने मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।