पांडू: पाण्डु में शराब दुकान चोरी का खुलासा, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पूर्व कर्मी को किया गिरफ्तार
Pandu, Palamu | Aug 12, 2026 पाण्डु बाजार स्थित अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दुकान के पूर्व कर्मी आनंद सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के राजबंधा पोखर गांव निवासी लालमणि सिंह का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से ₹15 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।