कासगंज: ककासगंज में खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, राधा डेयरी पर छापा मारकर 200 किलो नकली पनीर बरामद
कासगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने राधा डेयरी पर छापा मारकर 200 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया। सलेमपुर बीबी रोड, अशोक नगर, कासगंज स्थित राधा डेयरी पर उसे पकड़ा। प्रतिष्ठान पर गाड़ी से लगभग 200 किलोग्राम खराब और दुर्गंधयुक्त पनीर उतारा जा रहा था।